मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि के निकट थाना गोविंद नगर क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में एक महिला की बस से कुचलकर मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना आज दोपहर की है जहां स्कूटी सवार पति पत्नी किसी काम से जा रहे थे । उनकी स्कूटी जब गोविंद नगर स्थित पोतरा कुंड के पास से गुजर रही थी। तभी स्कूटी पर पीछे बैठी महिला छिटक कर सड़क पर गिर गई। उसी समय पीछे से आ रही मध्य प्रदेश की टूरिस्ट बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला की पहचान 32 वर्षीय साधना पत्नी महेश पल निवासी गोविन्द नगर के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि इस क्षेत्र में रोज सैकड़ो टूरिस्ट बस आती है जो सड़क के किनारे या यहां के निवासियों के घर के सामने जबरन खड़ी कर दी जाती है आज आश्चर्य इस बात का है कि पार्किंग ठेकेदार उनसे पार्किंग के नाम पर मोटी रकम 400 रूपए भी लेता है लेकिन पार्किंग की जगह उपलब्ध नहीं कराता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अव्यवस्थित बसें खड़ी होने के कारण उन्हें प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कई बसों के यात्री बस के पास ही सड़क पर डेरा जमा लेते हैं और वही चूल्हा जलाकर खाना बनाने लगते हैं जिससे सड़क पर आवा गमन में अवरोध उत्पन्न हो जाता है। शिकायत करने पर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।
भाजपा नेता प्रदीप गोस्वामी का कहना है कि दूर दराज से आने वाली तीर्थ यात्रियों की बसों के कारण गोविंद नगर महाविद्या कॉलोनी क्षेत्र में हालात बेकाबू है। ठेकेदार और स्थानीय पुलिस अवैध उगाही के चक्कर में श्री कृष्ण जन्म स्थान के आसपास क्षेत्र के जनजीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। श्री गोस्वामी ने जिला अधिकारी और डीआईजी से तत्काल श्री कृष्णा जन्मस्थान के समय बसों के लिए पार्किंग बनवाने की मांग की है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.