मिशन स्माईल फाउंडेशन ने कांवड़ियों के लिए लगाया मेडिकल कैम्प

मथुरा। मिशन स्माइल फाउंडेशन द्वारा भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास महाशिवरात्रि के उपलक्ष में बी एल तिवारी मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया।
उक्त कैम्प में डॉ. बृजेन्द्र तिवारी व उनकी टीम तथा डॉ अंजलि गंगवानी ने अपनी सेवाएं दी। अध्यक्ष गीता नाथानी ने बताया कि कई किलोमीटर दूर से कावड़ लेकर चले आ रहे कावड़ियों को मेडिकल सेवा देने के उद्देश्य से इस विशेष कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे बी पी शुगर बुखार दर्द आदि के सम्बन्ध में दवाईया व ऑइंटमेंट आदि वितरित की गई। एड. अनीता चावला ने बताया कि कैम्प में न केवल चिकित्सीय सलाह बल्कि दवाइयों के साथ साथ दर्द से राहत के उद्देश्य से फुट मसासर मशीन भी रखी गई ताकि दर्द में राहत मिल सके। इस मौके पर इंदिरा गंगवानी हेमा गंगवानी शालू अग्रवाल लक्ष्मी अग्रवाल नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे !