मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन के समस्त जोन के मुख्य मार्गों पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नगर आयुक्त शशांक चौधरी के आदेश पर
गुरुवार को सिटी जोन एवं भूतेश्वर जोन में अभियान चलाया गया।
सर्वप्रथम भरतपुर गेट से लेकर डीग गेट तक एवं डीग गेट से लेकर होली गेट तक दोनों साइड सड़क से अतिक्रमण हटवाया गया । इस दौरान लगभग 20 दुकानदारों द्वारा अपना सामान मार्ग के किनारे रख अतिक्रमण किया हुआ था जिसको नगर निगम की टीम ने जब्त करते हुए रुपए 9 हजार रु का जुर्माना किया। साथ ही अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई इस दौरान लगभग 20 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करते हुए रुपए 10 हजार रु का जुर्माना लगाया गया। उक्त के अतिरिक्त गंदगी करने वालों से ₹1000 का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल 20000 का जुर्माना वसूला गया।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने कहा है कि मथुरा वृंदावन की प्रमुख सड़कों पर किसी भी हालत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । यह अभियान अब अलग-अलग क्षेत्र में प्रतिदिन चलाया जाएगा।
अभियान में अपर नगर आयुक्त रामजी लाल सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी राजकुमार लवानिया सफाई निरीक्षक राजेश सूबेदार मय प्रवर्तन दल दीपक शर्मा एवं सुरजीत आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.