मथुरा। शासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक /पॉलिथीन के प्रयोग, भंडारण एवं विक्रय को पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित प्लास्टिक/ पॉलिथीन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान द्वारा गुरुवार को अलवर पुल के समीप एक फैक्टरी पर छापा मारा गया। छापा मार कार्यवाही के दौरान फैक्ट्री से लगभग 20 किलो प्रतिबंध पॉलिथीन जब्त करते हुए रुपए 15 हजार रु का जुर्माना फैक्ट्री संचालक पर लगाया गया। साथ ही फैक्ट्री संचालक को प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उत्पादन एवं भंडारण न करने हेतु चेतावनी दी गई।
इस कार्यवाही के दौरान के दौरान नगर निगम मथुरा वृन्दावन से प्रवर्तन दल मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा दीपक शर्मा तुलसी आदि कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.