मथुरा। मथुरा वृंदावन में अक्षय नवमी और फिर देवोत्थान एकादशी की परिक्रमा हो रही है। लाखों लोग परिक्रमा कर रहे हैं। इस दौरान परिक्रमा मार्ग की समस्त व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर निरीक्षण करने तथा निगम की व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को तत्पर रहने के निर्देश दिए।
सोमवार को नगर आयुक्त श्री चौधरी द्वारा अक्षय नवमी एवं देव उठानी एकादशी के उपलक्ष्य में लग रही परिक्रमा के दृष्टिगत परिक्रमार्थियों की सुविधार्थ परिक्रमा मार्ग में नगर निगम द्वारा कराई जा रही व्यवस्थाओं को देखा। सफाई व्यवस्था पेयजल आपूर्ति मोबाइल टॉयलेट प्रकाश व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं का भ्रमणकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिक्रमार्थियों के सुविधा के लिए संबंधित अधिकारियों को नियमित भ्रमणशील रहकर निरीक्षण करने तथा निगम की व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को तत्पर रहने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान समाजसेवी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मुख्य अभियंता (प्रभारी) सिविल अमरेंद्र गौतम हेमंत गौतम सहायक अभियंता जलकल शशांक सहायक अभियंता सिविल अजय कुमार अवर अभियंता जलकल शैलेश कुमार अवर अभियंता विद्युत एवं यांत्रिकी सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा एवं आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.