मथुरा। श्री कृष्ण जन्म भूमि पर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के साथ महाविद्या कालोनी क्षेत्र में अवैध वसूली की शिकायत को नगर निगम प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए गोविंद नगर पुलिस थाने के प्रभारी को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि श्री कृष्ण जन्म भूमि पर दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा अपने वाहन बस कार आदि यादव चौराहा गोविंद नगर के सामने खाली पड़ी भूमि पर पार्क किए जाते हैं।

उक्त स्थल का नगर निगम द्वारा कोई पार्किंग वसूली का ठेका नहीं दिया गया है। संज्ञान में आया है कि कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा जन्म भूमि पार्किंग के नाम से रसीद छपवाकर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली की जा रही है। रसीदों पर दो मोबाइल फोन नंबर अंकित है। थाना प्रभारी से अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
निगम के राजस्व विभाग के कर अधीक्षक उम्मेद सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त को शिकायत मिली थी कि गोविंद नगर थाना क्षेत्र में कुछ लोग बाहर से आने वालों वाहनों के साथ अवध वसूली करते हैं ना देने पर उनके साथ अभद्रता करते हैं इस संबंध में कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा आज नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर दबंग लोगों को चेतावनी दी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.