मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत आने वाली जमुना बिहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब एक पति ने अपनी 35 वर्षीया पत्नी की गले में चुनरी से फंदा कसकर निर्मम हत्या कर दी। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (पुलिस उपाधीक्षक) वृन्दावन संदीप कुमार सिंह, थाना जमुनापार पुलिस बल और फॉरेंसिक फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमुना बिहार कॉलोनी निवासी पूजा देवी का मंगलवार सुबह लगभग 11:00 बजे अपने पति जगदेव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि पति जगदेव ने आपा खो दिया। आरोप है कि जगदेव ने घर में रखी चुनरी से अपनी पत्नी पूजा देवी का गला दबा दिया। दम घुटने से पूजा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
क्षेत्राधिकारी वृन्दावन संदीप कुमार सिंह के अनुसार थाना जमुनापार की जमुना बिहार कॉलोनी में एक महिला पूजा देवी की उनके पति जगदेव द्वारा सुबह लगभग 11:00 बजे गले में चुनरी से दबाकर हत्या कर देने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना जमुनापार पुलिस और फील्ड यूनिट तत्काल मौके पर पहुंच चुकी है, जिनके द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फील्ड यूनिट व जमुनापार पुलिस को पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की विस्तृत पुष्टि होगी। पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.