5 वर्ष में नगर निगम को प्रदेश में नागरिक सेवाओं की उपलब्धि एवं स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर लाना होगा : विनोद
मथुरा। 78 वाॅ स्वतन्त्रता दिवस नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में धूम-धाम से मनाया गया। प्रातः 8 बजे महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात महापौर द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर नगर निगम के कर्मचारी महेशचन्द एवं श्रीमती जमुना शर्मा द्वारा स्वतन्त्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये गये। पार्षद श्रीमती रेनू चैधरी एवं श्रीमती नीलम गोयल ने स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों के बलिदान पर प्रकाश डाला।
सेन्ट पाॅल विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। हजारीमल सोमानी बालिका इण्टर काॅलेज की छात्राओं कुं.अंशु शर्मा कुं कार्तिकी कु.रूपेश, कुं. मोनिका कु. भावना कु. पिंकी एवं छात्र रशिक कुमार द्वारा भाषण एवं नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सभी छात्र-छात्राओं को नगर आयुक्त एवं महापौर द्वारा पुरस्कृत किया गया।
ओजबिधा के कवि जितेन्द्र सिंह एवं बिजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा देशभक्ति की कविताओं द्वारा उपस्थित जन-समूह को भावविभोर कर दिया गया।
स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर देश की सेवा करते हुए वीर गति पाने वाले शहीदों की पत्नियों श्रीमती राधा पत्नी शहीद प्रहलाद सिंह, श्रीमती धर्मवती पत्नी शहीद हेमराज, श्रीमती राजवती देवी पत्नी शहीद गिर्राज सिंह श्रीमती मिथलेश पत्नी शहीद सौदान सिंह श्रीमती विजय देवी पत्नी शहीद चन्द्रवीर सिंह को महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। वार्डों में सफाई में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु रिंकू विक्रम प्रिन्स राकेश कुमार गंगाधर अर्जुन विजय मुकेश शुभम शम्भू सुनील बृजमोहन गोपाल अज्जन प्रसाद वीकेश बबलू पवन कुमार विजय सिंह एवं राजेश को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्वतन्त्रता दिवस के उद्बोधन में नगर आयुक्त शंशाक चौधरी द्वारा उपस्थित जन समूह को देश एवं नगर की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने का आग्रह किया साथ ही नगर निगम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का सम्यक पालन करते हुए प्रदेश एवं देश को उन्नति के शिखर पर पहुॅचाने का आहवान किया। महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के वीर सेनानियों का स्मरण किया तथा उनके प्रति सभी को कृतज्ञ रहने का आग्रह किया। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु पूर्ण सेवाभाव में जुट जाने का आहवान किया। 5 वर्ष में नगर निगम को प्रदेश में नागरिक सेवाओं की उपलब्धि एवं स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर पहुॅचाने हेतु सभी नगर वासियों पार्षदों एवं नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों का आहवान किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम के समस्त पार्षद अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार रामजी लाल सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेन्द्र सिंह यादव अधिशाषी अभियन्ता मोद नारायण झा कर निर्धारण अधिकारी रामेश्वर दयाल कर अधीक्षक उम्मेद सिंह एवं बृज किशोर जोनल स्वास्थ्य अधिकारी तथा समस्त सफाई निरीक्षक तथा नगर निगम के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन लेखाकार डा. श्यामपाल सिंह द्वारा किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.