मथुरा। महानगर के गोवर्धन चौराहा से मण्डी चौराहा तक बनाये जा रहे प्लेटफार्म फुटपाथ से होने वाली परेशानी को देखते हुये नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारीयों ने नगर मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर तत्काल इस निर्माण को रोकने की मांग की ।
व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महामंत्री सुनील अग्रवाल गुरूमुखदास व रामचन्द्र खत्री द्वारा बताया गया कि हाईवे पर पुल से लगा हुआ प्लेटफार्म पहले से ही बना है तथा इस रोड पर पैदल आवागमन बिल्कुल भी नहीं है । सड़क पहले से ही काफी संकरी है जिससे यहा जाम लगा रहता है अब इस निर्माण से जाम की समस्या और गम्भीर हो जायेंगी ।
वार्ता में वरिष्ठ नगरमंत्री शशि भानु गर्ग ने बताया कि हाईवे पर पाँच (5) फुट चौड़े व छः (6) इंच ऊंचे प्लेटफार्म के निर्माण की कोई जरुरत नहीं है । एनएचएआई को निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व स्थानीय व्यापारियों से सलाह करनी चाहिये थी ।
गोवर्धन चौक मण्डी चौराहा मार्ग व्यवसायी समिति के महामंत्री कन्हैया मार्बल व महेश लोहिया द्वारा कहा गया कि इस मार्ग पर अधिकांश दुकाने भवन निर्माण सामग्री जैसे गाटर, पत्थर, टाईल्स, सरिया, लकड़ी से सम्बन्धित है जिनका कि लोडिंग अनलोडिंग लम्बे ट्रक, ट्रोला जिनकी कि लम्बाई 58 फुट तक होती है के द्वारा होता है निर्माण के बाद वाहन दुकानों में प्रवेश नहीं कर पायेगे सड़क से ही लोडिंग अनलोडिंग करनी पड़ेगी ।
नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार द्वारा एनएचएआई के अधिकारियो से वार्ता कर समस्या का समाधान कराये जाने का भरोसा दिया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलीप पाण्डे सुनील सहानी भगवान चतुर्वेदी मीना लाल बजाज मुकेश अग्रवाल मूलचन्द गर्ग महेश गुप्ता हेमेन्द्र गर्ग कन्हैयालाल दाऊदयाल अग्रवाल आनन्द प्रियांषु खण्डेलवाल दीपक कुमार मोहन श्याम कार्तिक निकुंज कुमार लोकेश तायल दिनेश चन्द सुरेश चन्द कपिल कुमार आदि उपस्थित थे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.