मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ वृक्षारोपण महाअभियान के अन्तर्गत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत वृहद रूप से वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा ग्राम तारसी में लगभग 02 हेक्टेयर, वृंदावन में लगभग 03 हेक्टेयर के साथ साथ वार्डों में फलदार, छायादार वृक्षों (अर्जुन, जंगल जलेबी, जामुन, गुलमोहर, कंजी ,पापड़ी, पाकड़, इमली, नीम, अकेसिया, केसिया, शीशम, केरमदा) को रोपित किया जा रहा है। कई स्थलों पर मियावाकी पद्धति से भी वृक्षारोपण का कार्य कराया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा तारसी में वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण के अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि वृक्षारोपण के उपरांत इन पौधों की नियमित निगरानी की जाए साथ ही क्षेत्रीय पार्षद से अपेक्षा वह इन पौधों की देखभाल हेतु सहयोग प्रदान करें। शासन द्वारा नगर निगम मथुरा वृंदावन में 31170 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा अभी तक लगभग 26000 पौधे लगाए गए हैं। वृक्षारोपण की कार्यवाही अभी भी निरंतर जारी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.