मथुरा। कान्हा की नगरी में 21 जून शुक्रवार को योग दिवस के अवसर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैन्य कर्मियों व अधिकारियों के साथ योग करेंगे। दो दिवसीय दोरे पर आ रहे रक्षा मंत्री कल शाम 6 बजे सेना के हेलीपेड़ पर उतरगें। इसके लिए आज सुबह दिल्ली से हेलीकाप्टर से आये सेना के अधिकारियों कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सैन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। रक्षा मंत्रालय की ओर से राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है।
कार्यक्रम के अनुसार 20 जून की शाम साढ़े चार बजे राजनाथ सिंह आगरा के लिए उड़ान भरेंगे। 5ः20 बजे आगरा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 5ः30 बजे आगरा से हेलिकॉप्टर द्वारा उड़ान भरकर मथुरा में सेना हेलीपेड़ पर 5ः55 बजे उतरेंगे। इसके बाद 7ः20 बजे से लेकर 8ः55 बजे तक सैन्य कर्मियों के परिवारों से मुलाकात, बड़े भोज में शामिल होने का कार्यक्रम रहेगा। रात्रि को सेना के गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। 21 जून की सुबह 6ः45 बजे से 7ः40 बजे तक सैन्य कर्मियों के साथ ट्रेनिंग एरिया में योग करेंगे। 11 बजे गेस्ट हाउस से सीधे बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को पहुंचेंगे। मंदिर से दोपहर 12 बजे वापस सेना के गेस्ट हाउस पर पहुंचेंगे। शाम 4ः45 बजे आगरा के लिए हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। वहां से 5ः15 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Next Post