जवाहर बाग के शहीदों की स्मृति में जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को जवाहर बाग को मुक्त कराने वाले शहीदों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी वहीं शहीदों की स्मृति में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने कहा तत्कालीन एसपी सिटी शहीद मुकुल द्विवेदी बहुत ही विनम्र स्वभाव के मृदुभाषी अधिकारी थे तथा फरह के तत्कालीन थानाध्यक्ष शहीद संतोष यादव जाबांज यौद्धा थे।
नगर महामंत्री सुनील अग्रवाल एवं नगर संयुक्त महामंत्री रामचंद्र खत्री ने कहा कि आताताइयों के कब्जे से जवाहर बाग को मुक्त कराने में जिन्होंने अपनी कुर्बानी दी है हमें उनके जज्बे को नहीं भूलना चाहिए उन्हीं की शहादत के बदले आज मथुरा को खुबसूरत बाग मिला है, हर फूल उनकी कुर्बानी की महक फैला रहा है। जिला उपाध्यक्ष सुनील साहनी के सहयोग से हुए फल वितरण कार्यक्रम में एसपी सिटी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री अजय गोयल वरिष्ठ मंत्री शशि भानू गर्ग उपाध्यक्ष गुरमुख दास दिलीप कुमार पांडे मंत्री राज नारायण गौड अनिल खंडेलवाल श्रीभगवान चतुर्वेदी विनोद अग्रवाल इंस्टॉल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष कालरा आदि बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे ।