मथुरा में एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाला शातिर गिरफ्तार

मथुरा। देर रात शहर के महोली रोड़ स्थित केनरा बैंक के एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले शातिर चोर को सिक्योरिटी गार्ड की सजगता से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शातिर चोर से पूछताछ में जुटी है।
बताया जाता है कि सोमवार देर रात महोली रोड़ स्थित केनरा बैंक के एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी का प्रयास कर एक युवक की हरकत से सिक्योरिटी गार्ड को चोरी की घटना का अंदेशा हुआ तो गार्ड ने हिम्मत से काम लेकर तत्काल बैंक मेनेजर और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जब तक गार्ड ने जान हथेली पर रखकर एटीएम का शटर बंद कर लॉक कर दिया जिससे शातिर चोर अंदर ही फस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शटर खोलकर चोर को दबोच लिया। पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी है।