जेसीआई मथुरा ने मनाया मंडे नाइट फीवर

मथुरा। जेसीआई मथुरा का मंडे नाइट फीवर स्थानीय होटल हीरा क्रिस्टल इन में संपन्न हुआ जिसका शुभारंभ अध्यक्ष जेसी अवधेश गौतम एडवोकेट जेसी सुनील अग्रवाल कनुआ जेसी संजीव अग्रवाल जेसी दिनेश अग्रवाल जेसी शिव शंकर गुप्ता जेसी महेश गर्ग आदि ने सयुक्त रूप से भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
जेसी आस्था पाठ के बाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । जेसी धीरेंद्र बंसल जेसी पवन अग्रवाल मार्बल वालो जेसी राजीव कोयला उपाध्यक्ष जेसी अनुज अग्रवाल जेसी विशाल गोयल जेसी योगेश सर्राफ एवम जेसी अभिनव गोयल आदि ने कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न गेम्स में सहभागिता की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अवधेश गौतम चेयरपर्सन लेडी जेसी सीमा अग्रवाल एवम लेडी जेसी शिखा गर्ग ने विजई प्रतिभागियों को सम्मानित किया ।
इस अवसर पर जेसी मोहन लाल जेसी राकेश गोयल जेसी रवि अग्रवाल जेसी धीरेंद्र बंसल लेडी जेसी उपासना गुप्ता लेडी जेसी सुगंधा अग्रवाल जेसी रजनीश चौधरी जेसी संजय अग्रवाल जेसी उमेश जेसी पावस जेसी बसंत जेसी बालकिशन आदि उपस्थित रहे।