दिल्ली में गायों की रक्षा के लिए गोपाष्टमी पर होगा तीन दिवसीय महाकुंभ : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
मथुरा। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गौ प्रतिष्ठा संकल्प यात्रा ने शुक्रवार को मथुरा में प्रवास किया। मसानी बाईपास लिंक रोड स्थिति परिणय गार्डन के सभागार में उनका महाअभिनंदन पादुका पूजन धर्म सभा का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बार एसोसियेशन के पूर्व उपाध्यक्ष पं.सर्वेश शर्मा एड. मयंक शर्मा एड. ने शंकराचार्य की अगवानी कर पादुका पूजन व स्वागत सत्कार किया। विप्रसेवी पंडित अमित भारद्वाज सुनील अग्रवाल स्वीटी सुपारी कन्हैया लाल गोस्वामी कृष्णकुमार शर्मा मुन्ना भैया कन्हैया अग्रवाल रमाकांत गोस्वामी रामगोपाल शर्मा एड. सहित अनेक लोगों ने शंकराचार्य का महाअभिनंदन किया। इस अवसर पर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने धर्म सभा में प्रवचन के दौरान कहा कि नवंबर माह में गोपाष्टमी पर्व पर गायों की रक्षा राष्ट्र माता घोषित कराने गौ हत्त्या को कठोर दंडनीय अपराध घोषित कराने को तीन दिवसीय महाकुंभ दिल्ली में आयोजित होगा। उन्होंने कहा उनकी यह यात्राएँ निरंतर जारी रहेंगी। अगले माह राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में अलख जगाने को धर्म सभाएं होंगी।
उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में गायों की संख्या निरंतर कम हो रहीं। आजादी के समय में लोगों की जनसंख्या व गायों की संख्या जो अनुपात था वर्तमान में जनसंख्या तो बढ़ी है लेकिन उसके अनुपात गायों की संख्या में काफी गिरावट चिंतनीय है। गायों के कटान पर सख्ती से कदम उठाना जरूरी है। यात्राओं का उद्देश्य गाय को भारत में प्रतिष्ठा दिलाना है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से हेमंत अग्रवाल मूलचंद गर्ग अजय मास्टर मनीष शर्मा शिवओम गौड़ कल्याण दास अग्रवाल कुँवर नरेंद्र सिंह विजय अग्रवाल सुरेश अग्रवाल विनय शर्मा किशोर अग्रवाल नंदलाल चतुर्वेदी विजय चतुर्वेदी लालजी शास्त्री विजय चतुर्वेदी यज्ञ दत्त शास्त्री सहित बड़ी संख्या में लोग धर्म सभा में उपस्थित रहे ।