मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट के छात्र-छात्राएं लगातार राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को अपने शैक्षणिक कौशल और कुशाग्रबुद्धि से न केवल प्रभावित कर रहे हैं बल्कि उच्च पैकेज पर सेवा का अवसर भी हासिल कर रहे हैं। हाल ही में यहां के पांच छात्र-छात्राओं का नोएडा में संचालित एज्यूकेशनल कन्सल्टेंट कम्पनी कैम्पशाला में उच्च पैकेज पर चयन किया गया है। शिक्षा पूरी करने से पहले ही मिल इस सफलता से छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावक भी खुश हैं।
राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों कैम्पस प्लेसमेंट को आए एज्यूकेशनल कन्सल्टेंट कम्पनी कैम्पशाला के पदाधिकारियों द्वारा यहां के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कौशल का मूल्यांकन करने के बाद उनका साक्षात्कार लिया गया। अंत में कम्पनी पदाधिकारियों ने बीबीए की अंशिका खण्डेलवाल मयंक शर्मा पलक गुप्ता तथा बी.ई.कॉम की फाल्गुनी अग्रवाल और तनिष्क सोनी को उच्च पैकेज पर आफर लेटर प्रदान किए।

कम्पनी के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि बहुत कम समय में इस कम्पनी ने बहुत तेजी से ग्रोथ किया है। यह कम्पनी एज्यूकेशनल कन्सल्टेंट का कार्य करती है। इसके अलावा एक्सटेंशिव कोर्स उद्देश्य से संबंधित उपयोगी सूचनाएं, अपग्रेड करिअर आप्शन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एडिशनल टेक्नोलॉजी सेक्टर तथा इसके अंतर्गत नवाचार और शैक्षिक प्रोसेस को अपग्रेड करने की टेक्निक भी उपलब्ध कराती है। कम्पनी का मुख्यालय नोएडा में है।
आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में हर क्षेत्र में आधुनिक टेक्नोलॉजी और उसमें लगातार होते अपडेशन के चलते सभी प्रोफेशनल्स को कार्य स्थल पर कार्य करने के लिए उसी अपडेशन के अनुरूप कार्य सम्पादन करना होता है जिससे कार्य निष्पादन और गुणवत्ता में कोई कोर कसर शेष न रहे। इसी के लिए कम्पनियां (नियोक्ता) और कर्मचारी के मध्य कई विश्वविद्यालय एडिशनल टेक्निक विकसित कर रहे हैं जिससे नियुक्त हुए प्रोफेशनल को कार्य करते समय कठिनाई महसूस नहीं हो।
प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मौजूदा समय में हर क्षेत्र में नवीनतम तकनीक को प्राथमिकता दी जा रही है लिहाजा हर विद्यार्थी को अपने शैक्षणिक कौशल को हमेशा अपडेट करते रहना चाहिए।
संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रोफेशनल कोर्स करते समय ही यदि छात्र-छात्राएं अपनी स्किल को सुधार लें तो उन्हें हर क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.