गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन के सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग में स्थित माहेश्वरी भवन में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव श्रीराम मित्र मंडल (रजि.) के तत्वावधान में 10 से 16 मई तक अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा जिसमें विख्यात भागवत प्रवक्ता महंत आचार्य रामदेव चतुर्वेदी अपने श्री मुख से भक्तों को श्रीमद् भागवत का रसपान कराएंगे।
इस सप्त दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 10 मई को प्रातः निकलने वाली श्रीमद्भागवत की भव्य शोभायात्रा के साथ होगा जिसमें सैकड़ो की संख्या में माता बहने व भक्त श्रद्धालु सहभागिता करेंगे। तत्पश्चात महन्त आचार्य रामदेव चतुर्वेदी महाराज अपनी सुमधुर वाणी में प्रातः 9 से मध्याह्न 12 बजे तक एवं अपराह्न 4 से सायं 7 बजे तक सभी भक्त-श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा श्रवण कराएंगे। महोत्सव के मुख्य यजमान शंकर लाल, विजया देवी तापड़िया (सोनीपत, दिल्ली, सांडवां) ने सभी भक्त और श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Next Post