Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
वृंदावन , ( राजपथ व्यूरो/ मनोज वार्ष्णेय ) दिल्ली से ब्रज दर्शन , परिक्रमा करने आये परिवार का ऑटो में बैग छूट जाने पर चौकी बांके बिहारी द्वारा सकुशल बरामद कर बैग मालिक को सौपने पर स्थानीय लोगो ने पुलिस की सराहना की है। बताया गया श्रीमती सरस्वती पत्नी धीरेंद्र सिंह सेक्टर 4 द्वारिका दिल्ली शादी की सालगिरह मनाने परिवारीजनों के साथ गोवर्धन की परिक्रमा देने आयी थी परिक्रमा देने के बाद वह गोवर्धन से ऑटो करके वृंदावन बिहारी जी के दर्शन करने विधापीठ चौराहे पर उतर गए इस दौरान उनके तीन बैग ऑटो में ही रह गए। काफी ढूढ़ने के बाद ऑटो न मिलने पर उन्होंने घटना की सूचना चौकी बांके बिहारी पर दी।
सूचना पर चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो को पहचान कर ऑटो स्वामी से सम्पर्क किया । साय को ऑटो स्वामी ने बैग पुलिस को सौप दिये। पुलिस ने उक्त सामान से भरा बैग परिजनों को सौप दिया। जिसकी स्थानीय लोगो के अलावा परिवारीजनों ने पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की है।