मथुरा। बुधवार को श्रीकृष्ण की नगरी में श्री राम जन्म महोत्सव मेला समिति द्वारा प्राचीन राम मंदिर घीया मंडी से प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। शोभायात्रा का शुभारंभ गुरु स्वामी देवानंद महाराज महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जु रसिक संत श्री महंत मोहिनी बिहारी शरण मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल राजेन्द्र बंसल हेमंत चतुर्वेदी मनु ऋषि त्रिवेदी ने भगवान श्री राम जी के दीप प्रज्वलित कर किया। शोभा यात्रा में विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ श्री राम जन्मोत्सव मेला समिति बजरंग दल की ओर से झांकियां निकाली गई। शहर से लेकर गांव-गांव तक पूरा शहर भगवामय होने के कारण राममय हो गया है। सुबह से ही यह सिलसिला चलता है। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यातायात दुरुस्त रहा। शोभा यात्रा में
इसमें विभिन्न देवी देवताओं के रूप में सजे कलाकार आकर्षण का केंद्र बने थे ।
समिति के प्रवक्ता श्याम शर्मा ने बताया यह शोभायात्रा शाम पांच बजे प्रारंभ हुई। सबसे आगे दामोदर श्री गणेश मां चामुंडा महादेव हनुमान भव्य राम डोला की झांकी के साथ डांडिया पार्टी में डीजे से प्रसारित हो रहे नारे एवं गीत राम भक्तों का जोश दुगुना कर रहे थे। घनश्याम कृपा कर दो मथुरा भी सजाएंगे सुनकर अगल-बगल के लोग भी थिरकते देखें गए। मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया शोभा यात्रा से पूर्व प्रातः भगवान श्री राम जी का अभिषेक किया गया। बीच बीच शोभायात्रा को महिलाओं एवं एवं बहनों से राम दरबार की आरती पूजन किया।
इस अवसर महाराज महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज महामंडलेश्वर परमेश्वरदास महाराज रमाकान्त गोस्वामी समिति अध्यक्ष राजेंद्र बंसल महामंत्री हेमंत चतुर्वेदी मनु ऋषि त्रिवेदी रमन लाल शर्मा योगेश आवा प्रदीप यादव योगेश गौड़ चिन्मय शर्मा योगेंद्र चतुर्वेदी नितिन चतुर्वेदी निखिल वार्ष्णेय अमित भारद्वाज डॉ जमुना शर्मा रुचि द्विवेदी रामदास चतुर्वेदी डॉ भावना शर्मा डॉ दीपा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post