मथुरा । विप्र-फाउंडेशन ब्रज जोन- 4ए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज मोहन शास्त्री पुराणाचार्य ने संस्थापक संयोजक सुशील ओझा एवं राष्ट्रीय सचिव एवं प्रसिद्ध कवियत्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी के अनुमोदन पर कपिल देव शर्मा को जिलाध्यक्ष, अचल तिवारी को मथुरा महानगर अध्यक्ष, गोवर्धन से अंकुर शर्मा को नगर अध्यक्ष, छाता के नगर तहसील अध्यक्ष डॉ. अभिषेक भारद्वाज, राय के लोकेश शर्मा तहसील अध्यक्ष, मांट के बालमुकुंद तिवारी को तहसील अध्यक्ष तथा सुरेश चंद्र शर्मा को वृंदावन नगर का संयोजक नियुक्त किया।
कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए विप्र फाउंडेशन ब्रज जोन 4ए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.मनोज मोहन शास्त्री ने सदैव ब्राह्मणों के उत्थान के लिए कार्य करते हैं,उनकी नियुक्ति से निश्चित तौर पर विप्र जन संगठित होंगे और जिले में उनकी स्थिति मजबूत होगी।
इस अवसर पर मथुरा के अमित भारद्वाज मुकेश शर्मा योगेश शर्मा पीयूष शर्मा विनय पाठक आदि उपस्थित रहे सभी ने नई जिला इकाई की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया।