मथुरा। नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर नववर्ष मेला समिति मथुरा के तत्वावधान में एक दिवसीय नववर्ष मेला सेठ बी.एन. पोद्दार इंटर कॉलेज में भूमि पूजन, हवन- यज्ञ और वेद मंत्रोच्चारण के मध्य विधिवत रूप से शुरु हुआ।
मेला हवन में मुख्य यजमान के रूप में आदित्य अग्रवाल ने सपत्नीक हवन में पूर्ण आहुतियां दी। हवन पं. श्यामानन्द चतुर्वेदी ने वेद मंत्रों के साथ कराया। हवन यज्ञ में महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, राजीव कृष्ण, बृजेन्द्र नागर, योगेश आवा, दीपा अग्रवाल, सुभाष सैनी, अजय अग्रवाल, गंगाधर अरोड़ा, प्रदीप अग्रवाल, राम दास चतुर्वेदी, सरदार राजेंद्र सिंह होरा, पुन्डरीक्ष पाठक आदि ने आहुतियां दी और तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।
मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार की स्टॉल लग गई हैं। मेले में प्रतिभागियों और दर्शनार्थियों का आना शुरू हो गया है। मेला विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य देर रात्रि 11 बजे तक चलेगा। मेला से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं सायंकाल शुरू होंगी। सभी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए जायेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.