मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष एस बी सिंह ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में प्राधिकरण के कार्यो की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं कि नगरीय अवस्थापना के अंतर्गत होने वाले सभी 19 कार्यों को तेजी से पूरा कराने के साथ-साथ अवैध निर्माण चिन्हित कर उन पर अभियान चला कर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
मंगलवार को विकास प्राधिकरण की व्यवस्था और कार्यों की समीक्षा संबंधी एक विशेष बैठक में उपाध्यक्ष सी सिंह ने प्रोजेक्ट, संपत्ति, प्रवर्तन, इंजीनियरिंग, प्लानिंग, अकाउंट, टेंडर आदि कार्यो की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के उपरांत उन्होंने निर्देश दिए कि नगरीय अवस्थापना निधि के अंतर्गत होने वाले 19 करोड रुपए के निर्माण विकास कार्य तत्काल पूर्ण किए जाएं। संपत्ति विभाग के सभी आवंटन पत्र बिना किसी परेशानी के तत्काल जारी कर दिए जाएं। इसके अलावा उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण के विभिन्न न्यायालय में लंबित केसों की जानकारी ली। इस दौरान उनको हाईकोर्ट में चल रही वाद और काउंटर दाखिल करने तथा अधिवक्ताओं के पास कितने-कितने वाद विचाराधीन के बारे में विशेष कार्याधिकारी प्रसून द्विवेदी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।
समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि तयशुदा सीमा पर टेंडर के कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए। गोवर्धन में 30 गोल्फ कार्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए ताकि बुजुर्ग दिव्यांगजन श्रद्धालु उससे प्रदूषण रहित परिक्रमा कर सके तथा वृंदावन में लगने वाले स्टैचू मूर्ति लगाने के कार्य में भी तेजी लाई जाए।
बैठक में सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, मुख्य लेखाधिकारी नागेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, एटीपी रिचा कौशिक सहित अन्य अधिकारी अभियंता लिपिक उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.