मथुरा। योगी सरकार मथुरा वृंदावन नगर निगम में संसाधन बढ़ाने के साथ-साथ मैनपॉवर लगातार उपलब्ध करा रही है। संसाधन और अधिकारियों के बढ़ने से क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो सकेंगी वही विभागीय कर्म में भी तेजी आने की पूरी संभावना है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी का मानना है कि अधिकारियों और अभियंताओं की शत प्रतिशत तैनाती से जनमानस के हितार्थ कार्य तीव्र गति से पूर्ण किए जा सकेंगे। शासन ने नगर निगम में एक अपर नगर आयुक्त और एक सहायक नगर आयुक्त की नई तैनाती की है।
बदायूं से स्थानांतरित होकर आई पीसीएस अधिकारी सी पी पाठक ने सोमवार को अपर नगर आयुक्त का पद भार ग्रहण किया। जनरल गंज स्थित नगर निगम के मुख्यालय पर उन्होंने नगर आयुक्त शशांक चौधरी से औपचारिक भेंट की।
अलग-अलग जोन के हिसाब से मथुरा जोन के इंचार्ज अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार औरंगाबाद जोन के इंचार्ज कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त भूतेश्वर जोन के इंचार्ज राकेश त्यागी सहायक नगर आयुक्त और वृंदावन जोन के इंचार्ज अपर नगर आयुक्त रामजीलाल हैं वही वृंदावन की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संयुक्त नगर आयुक्त मंयक यादव को सौंपी गई है। इनके अलावा नए सहायक नगर अनुज कौशिक नगर निगम के प्रोजेक्ट प्रभारी बनाए गए हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.