UP: करदाताओं को बड़ी राहत, यूपीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी हो सकेगा GST का भुगतान
अभी 11 राज्यों में ये सुविधा शुरू की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली और गुजरात भी शामिल हैं। धीरे-धीरे सभी राज्यों को इस सेवा से जोड़ दिया जाएगा। मास्टरकार्ड, वीडा और डायनर्स कार्ड के सभी क्रेडिट व डेबिट कार्डों से जीएसटी भुगतान किया जा सकेगा।
जीएसटी पोर्टल पर ई भुगतान के लिए लिंक दिया गया है। इस पर जाने के बाद क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई का विकल्प चुनने के बाद बैंक का चयन किया जा सकेगा। नियम व शर्तों के अधुबंध बॉक्स का क्लिक करने के बाद भुगतान का विकल्प उपलब्ध हो जाएगा।