राया (राजपथ मथुरा व्यूरो/ मनोज वार्ष्णेय)। कस्वा राया के कटरा बाजार में चाट विक्रेता द्वारा दस रुपये न देने पर युवक ने उस पर तेजाब फेंक दिया। इस हादसे में दुकानदार बाल बाल बच गया। घटना को लेकर बाजार में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर राया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी तब तक हमलावर युवक मोके से फरार हो गया। वीडियो में दिन दहाड़े बेधड़क तेज़ाब फेंकता दिखाई दे रहा है।
रविवार को कटरा बाजार में बाबा चाट भंडार के नाम से ढकेल पर व्यापारी मोहल्ला निवासी गुल्लू नामक युवक जो नशे की हालात में था उसने दुकानदार से दस रुपए मांगे। दुकानदार द्वारा रुपये न देने पर गुल्लू तेजाब की बोतल ले आया और दुकानदार पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान दुकानदार अपने को बचाते हुए दूर हट गया अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। इस पर भी उक्त युवक ने तेजाब को खान पान की चीजों में डाल दिया और उसके ग़ल्ले में रुपये निकालकर फरार हो गया । इस दौरान बाजार में अफरा तफरी मच गई सूचना पर कस्बा प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना की जानकारी कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.