मथुरा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ बृज क्षेत्र की एक बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक मंडल में व्यापारी सम्मेलन किए जाएंगे भाजपा सरकार में व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग सुरक्षित है और प्रदेश में कानून का राज है जबकि इससे पहले की गैर भाजपाई सरकारों में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट थी।
स्थानीय होटल माधव मुस्कान में पत्रकारों से बातचीत में बृज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकारें आई हैं तब से व्यापारी भयमुक्त होकर अपना व्यापार कर रहा है। उप्र में अब निवेश लगातार बढ़ रहा है। पहले की गैर भाजपाई सरकारों में व्यापारी प्रदेश के कई जिलों से पलायन कर दूसरे राज्यों में जा रहे थे। अब निवेश के लिए व्यापारी प्रदेश में आ रहे हैं।
भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा माफिया और अपराधियों के लिए अब प्रदेश में कोई जगह नहीं है। जीएसटी को लेकर उन्होंने कहा कि व्यापारी इससे पूरी तरह संतुष्ट है। व्यापारियों के हितों को देखते हुए सरकार लगातार सरलीकरण कर रही है। बृज क्षेत्र संयोजक हेमंत गोयल खंदोली ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की लहर है और व्यापारी वर्ग एकजुट है।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया बृज प्रदेश आगरा बरेली अलीगढ़ में दस फरवरी से सात मार्च तक व्यापारी सम्मेलन होंगे। इसमें केंद्र एवं प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री, पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलनों में व्यापारियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। संचालन क्षेत्रीय सह संयोजक प्रदीप गुप्ता भामाशाह ने किया।
इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल अंकित अग्रवाल नरेंद्र बंसल मनोज कुमार गुप्ता पीलीभीत अजय गुप्ता पीलीभीत अमित गुप्ता पीलीभीत शाहजहां से अनुज गुप्ता श्याम शर्मा मनीष प्रजापति आदि मौजूद थे
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.