मथुरा में एसएसपी ने किया 10 दरोगाओं के तबादले, बंगाली घाट चौकी प्रभारी हटाए गए

मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न थाने चौकियो पर 10 पुलिस उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। महानगर की चौकी बंगाली घाट के प्रभारी अनुज तिवारी को चौकी प्रभारी पलसो थाना गोवर्धन नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर बरसाना कस्बा के चौकी प्रभारी नितिन त्यागी को नया चौकी इंचार्ज बंगाली घाट बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात संजीव कुमार को चौकी प्रभारी खप्परपुर थाना महावन चौकी प्रभारी दोतना चौकी थाना छाता सोमवीर को चौकी प्रभारी गांठोली थाना गोवर्धन उप निरीक्षक दीपक कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बरोठ थाना नोहझील उप निरीक्षक नितिन राठी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी अरतोनी थाना बलदेव उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह धामा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बरौली थाना बलदेव उपनिरीक्षक विनीत कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी नानकपुर थाना नौझील और उपनिरीक्षक रवींद्र बाबू को चौकी प्रभारी सतोहा थाना हाईवे से चौकी प्रभारी दोताना थाना छाता उप निरीक्षक विनोद कुमार को चौकी प्रभारी पलसो थाना गोवर्धन से चौकी प्रभारी सतोहा थाना हाईवे स्थानांतरित किया गया है।