मथुरा। मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के दो कर्मचारियों को प्लाट नामान्तरण के नाम पर सुविधा शुल्क मांगना मंहगा पड गया है। उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप ने शिकायत मिलने पर निलम्बन की कार्यवाही के आदेश दिए है।
काफी समय से बैंगलोर में रहने वाली एक सिनियर सिटीजन महिला कैलाश नगर में अपने प्लाट के नामांतरण के लिए विकास प्राधिकरण के चक्कर लगा रही थी। इस बीच उक्त महिला से दो लिपिकों ने सुविधा शुल्क की मांग की। उसने इसकी शिकायत उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप से की उन्होंने तत्काल पत्रावली मंगाकर स्वीकृति प्रदान कर दी। महिला ने उनको बताया कि दो कर्मचारी उनसे बार-बार सुवधिा शुल्क मांगते रहे है। इस पर उन्होंने लिखित शिकायत के आधार पर तत्काल प्राधिकरण के ओएसडी को निलम्बन की कार्यवाही के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष की इस कार्यवाही से विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गये है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.