मथुरा । जेसीआई मथुरा कालिंदी द्वारा 27वें अधिष्ठापन समारोह का आयोजन 22 दिसंबर को कल किया जायेगा। समारोह में डीपीआरओ श्रीमती किरण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके अलावा गेस्ट ऑफ ऑनर मंडलाध्यक्ष जेसी सुमित अग्रवाल व मंडल उपाध्यक्ष जेसी कपिल अग्रवाल को भी आमंत्रित किया गया है। उक्त आशय की जानकारी अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल ने निज फार्म पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि जेसी ममता अग्रवाल अध्यक्ष, जेसी निकिता तायल सचिव, जेसी अंजलि खंडेलवाल कोषाध्यक्ष पद की शपथ लेंगी। पत्रकार वार्ता में सचिव निकिता तायल कोषाध्यक्ष अंजलि खंडेलवाल मौजूद रहीं।