मथुरा। मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण का महाबलि बुधवार को कृष्णानगर क्षेत्र के देवीपुरा बाजना-गणेशरा रोड़ पर दहाड़ा। यहां लगभग 4 बीघा में विकसित अवैध कालौनी में बनी सड़क बाउंड्री वॉल के निर्माण को ढहा दिया गया। उक्त कॉलौनी सी पी शर्मा, प्रेम चौधरी आदि द्वारा विकसित की जा रही थी।
विप्रा टीम ने आज उक्त कॉलौनी को विशेष कार्याधिकारी प्रसून द्विवेदी के निर्देशन में टीम में शामिल अभियंता सर्वेश गुप्ता, दिनेश कुमार अनिरुद्ध यादव ने प्राधिकरण की जेसीबी की मदद से कॉलौनी में बनी बाउंड्री वॉल सड़क, नाली, पानी की पाइपलाइन, साइड ऑफिस आदि को ध्वस्त कर दिया। कार्यवाही के दौरान थाना हाईवे के एस आई राम अवतार यादव, चंद्र सिंह मय पुलिस बल के मौजूद रहे। विशेष कार्याधिकारी प्रसून द्विवेदी के मुताबिक अवैध कॉलौनियो के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.