प्रीह सिहानोक (कंबोडिया)। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने मंगलवार को कहा कि कंबोडिया एक सुरक्षित पर्यटन स्थल है और अधिक संख्या में चीनी पर्यटकों की वापसी देखने के लिए उत्सुक है।
दक्षिण-पश्चिम प्रीह सिहानोक प्रांत में चीनी निवेश वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र में कपड़ा कारखाने के श्रमिकों से बात करते हुए श्री हुन मानेट ने चीनी निवेशकों से कंबोडिया में आने और निवेश करने का भी आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि चीनी पर्यटकों और निवेशकों ने देश के सामाजिक- आर्थिक विकास और कंबोडियाई लोगों के लिए रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने जोर दिया कि कंबोडिया सुरक्षित है और पर्यटक हर जगह स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकते हैं।
गौरतब है कि कोविड-19 महामारी से पहले चीन कंबोडिया में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का सबसे बड़ा स्रोत था।
कंबोडिया के पर्यटन मंत्रालय के अनुसार 2019 में 20.36 लाख चीनी पर्यटक कंबोडिया आए थे और यह कुल अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन का 35.7 प्रतिशत था और इससे लगभग 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस वर्ष जनवरी-सितंबर की अवधि के दौरान यहां 405,514 चीनी पर्यटक आए, जो साल-दर-साल 549 प्रतिशत की वृद्धि है।
पर्यटन मंत्रालय के सचिव एवं प्रवक्ता टॉप सोफ़ेक ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ से कहा कि चीनी पर्यटकों का कंबोडिया में गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा सभी पर्यटकों के लिए सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, “मैं सभी चीनी नागरिकों को संदेश देना चाहता हूं कि कृपया आएं और सुरक्षित पर्यटन स्थल कंबोडिया का दौरा करें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.