• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home राज्य

वाराणसी: बीएचयू परिसर में छात्र गुटों में टकराव : 49 लोगों पर मुकदमा दर्ज

छात्रा से हुई कथित छेड़खानी के विरोध में

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in राज्य
0
वाराणसी: बीएचयू परिसर में छात्र गुटों में टकराव : 49 लोगों पर मुकदमा दर्ज

वाराणसी बीएचयू परिसर .

0
SHARES
90
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आईआईटी की छात्रा से हुई कथित छेड़खानी के विरोध में परिसर में जारी आंदोलन के दौरान रविवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने 17 नामजद और 32 अज्ञात लोगों पर मारपीट, छेड़खानी और हिन्दू धर्म का अपमान करने समेत कई आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है।
लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गेट पर रविवार को आंदोलन के दौरान दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में एबीवीपी से जुड़े छात्र—छात्राओं की तहरीर पर 17 नामजद और 32 अज्ञात लोगों के खिलाफ हिन्दू धर्म का अपमान करने, धार्मिक वैमनस्य फैलाने, मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एबीवीपी की बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने बताया कि छेड़खानी की पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिये आंदोलन कर रही एबीवीपी की सदस्य छात्राओं से रविवार को ‘आइसा’ तथा ‘भगत सिंह छात्र मोर्चा’ के कार्यकर्ताओं ने अभद्रता करने के साथ ही उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया और धमकी भी दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आयी हैं। उन्होंने कहा ‘‘इस मामले में हमलावरों के विरुद्ध सोमवार को वाराणसी के लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मालूम हो कि गत रविवार को बीएचयू के मुख्य द्वार पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और भगत सिंह छात्र मोर्चा (बीसीएम) के छात्र सदस्यों के बीच झड़प हो गई थी।
एबीवीपी के पदाधिकारियों के अनुसार, उनके सदस्य पिछले हफ्ते विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास छेड़छाड़ की शिकार हुई आईआईटी-बीएचयू की छात्रा को न्याय देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि ‘आइसा’ और ‘बीसीएम’ के सदस्य वहां पहुंचे और हाथापाई शुरू कर दी।
बीसीएम के पदाधिकारियों ने आरोपों से इनकार करते हुए एबीवीपी पर ही ‘हिंसक और अन्यायपूर्ण’ होने का आरोप लगाया।
गत एक नवंबर की रात विश्वविद्यालय परिसर में अपने एक दोस्त के साथ घूम रही आईआईटी—बीएचयू की एक छात्रा को करमन बाबा मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन लोग जबरन एक कोने में ले गए, उसे कथित तौर पर निर्वस्त्र करके उसकी तस्वीरें ले लीं और वीडियो भी बना लिया। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने लगभग 15 मिनट के बाद उसका मोबाइल नम्बर लेकर उसे छोड़ दिया।
पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर लंका थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags: #bhu parisar#up news
Previous Post

कंबोडिया चीनी पर्यटकों को वापस देखने को उत्सुक : हुन मानेट

Next Post

मथुरा वृंदावन में बंदरों के आतंक पर नियंत्रण के लिए हाईकोर्ट ने प्रशासन को 15 दिन में जवाब दाखिल करने के दिए निर्देश

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने, नेटवर्थ में इजाफा

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की राह पर मस्क, संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार

December 16, 2025
सनी देओल की शेर सी दहाड़, अब ‘लाहौर’ तक पहुंचेगी आवाज- बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज

सनी देओल की शेर सी दहाड़, अब ‘लाहौर’ तक पहुंचेगी आवाज- बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज

December 16, 2025
देशभर में 7.71 लाख घरों का बिजली बिल आय जीरो, सरकार की इस मुफ्त बिजली योजना का मिला फायदा

देशभर में 7.71 लाख घरों का बिजली बिल आय जीरो, सरकार की इस मुफ्त बिजली योजना का मिला फायदा

December 16, 2025
मथुरा में 19 दिसम्बर तक रहेगी वकीलों की हड़ताल

मथुरा में 19 दिसम्बर तक रहेगी वकीलों की हड़ताल

December 16, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4773032
Views Today : 4986

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved