नई दिल्ली। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली है। वायदा बाजार में सोना जहां रिकॉर्ड 900 रुपये के करीब सस्ता हुआ है, वहीं चांदी 2700 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूटी है। सोमवार को चांदी वायदा बाजार में 69,857 रुपये पर बंद हुई थी।
शुरुआती दौर में सोना कल के मुकाबले जबरदस्त गिरावट के साथ 56,209 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था। इसके बाद इसकी कीमत में मामूली सुधार हुआ है और दोपहर 12.30 तक यह कल के मुकाबले 855 रुपये यानी 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ 56,250 रुपये के स्तर पर बना हुआ है। कल सोना MCX पर 57,600 रुपये पर बंद हुआ था।
घरेलू बाजार की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी गिरावट देखी जा रही है। सोना आज 0.4 फीसदी की कमी के साथ 1,819.50 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। ध्यान देने वाली बात ये है सोना 9 मार्च के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है वहीं अमेरिका में सोना 0.6 फीसदी की कमी के साथ 1,835.60 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। चांदी में भी आज इंटरनेशनल मार्केट में 0.4 फीसदी की कमी देखी गई है और यह 20.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
सोने के अलावा चांदी में भी आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। वायदा बाजार में शुरुआती दौर में चांदी 69,255 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली थी इसके बाद भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और दोपहर 12.30 मिनट तक इसमें रिकॉर्ड 2,760 रुपये यानी करीब 4 फीसदी की भारी गिरावट के बाद फिलहाल यह 67,097 रुपये के स्तर पर बनी हुई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.