मथुरा। महानगर के जनरल गंज स्थित तिलक नगर काॅलौनी में श्री माँ दुर्गा मन्दिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में गणपति बप्पा की प्रतिमा को स्थापित कर 14 वें गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई जिसमें काॅलौनी वासियों ने गणपति जी की सुबह व शाम श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की बीच बीच में बच्चों के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। लालबाग के बादशाह की पूजा अर्चना के बाद एक विशाल झाँकी के साथ तिलक नगर से होली गेट होते हुए गोकुल बैराज पर विसर्जन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं बच्चो द्वारा डांडिया भी किया गया। काॅलौनी वासी सभी भक्त एक ओर वेहद खुश थे वहीं बप्पा की विदाई पर आँखे नम भी थी।
तिलक नगर काॅलौनी के गणेश महोत्सव के आयोजक मंडल मे प्रमुख रुप से विजय छिब्बर, विपुल डंग, (काका) सुमित शर्मा, आशू कुशवाह, डा. राजेन्द्र सिसौदिया, प्रदीप सेटी, यश गुप्ता, अजय शर्मा, कपिल शर्मा, अंकुर कुशवाह, लक्ष्य मंगलानी, व सभी काॅलौनी की नारी शक्ति व बच्चे शामिल हुए। सोमवार सांय दुर्गा मन्दिर में विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post