मथुरा। दिल्ली से मथुरा होते हुए आगरा जाने वाले वाहन चालकों के लिए मथुरा पुलिस ने जरूरी एडवाईजरी जारी की है जिसके अंतर्गत 14 सितंबर से 19 सितम्बर तक यानी 5 दिन तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 के मथुरा जिले की सीमा में रिफाइनरी के पास बाद खण्ड के रोड किमी। 147.800 STR.NO.148/ 2 रेलवे किमी के 1394/25-27) पर आरसीसी बॉक्स पुसिंग के दौरान दिनॉक रात 9 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक यातायात व्यवस्था हेतु आवश्यकतानुसार मार्ग परिवर्तन(डायवर्जन)किया गया है। इन सभी प्रतिबन्धो से फायर सर्विस/एम्बुलेन्स एवं अन्य इमरजेन्सी वाहन मुक्त रहेगें। रेलवे द्वारा किये जा रहे कार्यो के दृष्टिगत वाहनो का डायवर्जन आवश्यकतानुसार आगे भी बढाया जा सकता है।
एडवाईजरी के अनुसार समस्त प्रकार के भारी वाहन दिल्ली एवं हरियाणा की तरफ से आगरा की ओर आने वाले वाहनो को छाता शेरगढ तिराहा एनएच-19 से शेरगढ रोड होते हुए नौहझील कट यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
समस्त प्रकार के भारी एवं हल्के वाहन मथुरा से भरतपुर की ओर जाने वाले वाहन सौख रोड जाजमपट्टी होते हुए भरतपुर की ओर जा सकेगे।
भरतपुर रोड से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जाजमपट्टी से सौख होते हुए दिल्ली की ओर अपने गन्तव्य का जा सकेगे।
भरतपुर रोड से बरेली आगरा ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहन जाजमपट्टी से ओल होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
ग्वालियर ,आगरा की ओर से दिल्ली ,हरियाणा की ओर जाने वाले वाहन आवश्यकता पडने पर रैपुरा जाट से वापस मोड कर यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गन्तव्य का जा सकेगे।
आवश्यकता पडने पर आगरा से दिल्ली ,हरियाणा की आकर जाने वाले वाहनो को टाउन शिप चौराहा से डायवर्ट कर गोकुल बैराज होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
अलीगढ,बरेली से भरतपुर की ओर जाने वाले वाहनो को टाउनशिप चौराहा से डायवर्ट कर ओल होते हुए जाजमपट्टी से अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
आवश्यकता पडने पर धौली प्याऊ तिराहा से हाइवे कट की ओर वाहन प्रतिबन्धित कर पुराना आरटीओ कट की ओर डायवर्ट किये जायेगे।