फर्जी वसीयत बनाने के मामले में न्यायालय के आदेश से मुकदमा दर्ज

मथुरा। फर्जी वसीयत बनाये जाने के मामले में न्यायालय के आदेश से सहार निवासी बाल किशन शर्मा, श्रीमती ललिता शर्मा, श्रीमती विशाखा शर्मा तथा गोकुल निवासी श्रीमती संगीता अधिकारी के विरूद्ध विस्तृत जॉच के उपरान्त थाना नौहझील में मुकदमा दर्ज कराये जाने के आदेश पारित किये गये है।
इस संबंध में अधिवक्ता आदित्य शुक्ला द्वारा बताया गया कि उनके पिता स्व. मुरलीधर शुक्ला की मृत्यु होेने के बाद उनकी बहन ललिता शर्मा, संगीता अधिकारी एवं विशाखा शर्मा एवं सहार निवासी बाल किशन शर्मा ने रजिस्ट्री ऑफिस के कुछ कर्मचारियों से साठगॉठ करके उनके पिता की एक फर्जी वसीयत बेश कीमती सम्पत्तियों को हड़पने के इरादे से कूटरचित की गयी जिस पर फर्जी गवाह खड़े करके स्व.मुरलीधर शुक्ला की फर्जी व गलत तरीके से हस्ताक्षर लिये गये। इस सम्बन्ध में प्रार्थी द्वारा अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में कार्यावाही के प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर न्यायालय द्वारा विस्तृत जॉच कराये जाने पर अभियुक्तों को प्रथम दृष्टियॉ कूटरचित वसीयत बनाने का दोषी पाते हुए थाना नौहझील को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये है। आदित्य शुक्ला द्वारा बताया गया कि उनको न्याय मिलने की पूर्ण उम्मीद हैं तथा दोषियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने की उम्मीद रखी। बताया जाता है आरोपियो द्वारा दर्ज कराये गए मुक़दमे में पुलिस फायनल रिपोर्ट लगा चुकी है।