अनुज सिंघल
फरह। थाना क्षेत्र के गांव ओल में कुछ असामाजिक तत्वों ने पार्क में लगी अम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब गांव के लोगों ने उसे देखा तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। देखते ही देखते मूर्ति खंडित होने खबर आग की तरह फैल गयी और मौके पर हजारों लोगों का हुजूम उमड पडा। सभी लोग प्रशासन से उन असामाजिक तत्वों को पकडने की मांग करते हुये वहां धरने पर बैठ गये। भीड ने ओल चौकी का घिराव करने की भी कोशिश की मगर पुलिस की मुस्तैदी से ऐसा नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी और सीओ रिफाइनरी पहुंच गये। लोगों को काफी देर तक समझाया बुझाया गया। मगर भीड वहां से हटने को तैयार नहीं हुई कई घंटे तक धरना प्रदर्शन के बाद एसपी सिटी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द नयी प्रतिमा लगायी जायेगी और प्रतिमा तोडने वालों को 15 दिन के अन्दर जरुर पकड लिया जायेगा तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। थानाध्यक्ष फरह ने बताया कि लखनऊ ने नयी प्रतिमा मंगायी गयी है, देर शाम तक प्रतिमा के आते ही उसे स्थापित किया जायेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.