मथुरा। भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल का जनसंपर्क अभियान शनैः-शनैः गति पकड़ रहा है। उनके इस अभियान में अब भाजपा के वह नेतागण भी शामिल हो गये है जो अभी तक उन्हें मेयर पद की टिकट ने मिलने से पार्टी से नाराज चल रहे थे। अपने जन संपर्क अभियान को लेकर प्रारम्भ से ही एलर्ट मोड पर चल रहे श्री अग्रवाल ने सभी खफा पार्टी के नेताओं के घर ऑफिस जाकर अपने अभियान में उन्हें शामिल कर लिया है । इस दौरान उन्होंने असन्तुष्ट नेताओं का न केवल मान मनौव्वल किया बल्कि अपनी जीत के लिए उनका साथ जरूरी होने की बात कहते हुए उनका दिल जीत लिया। अब उक्त नेतागणों ने चुनाव में हर कदम पर उनका साथ देने का आश्वासन दिया है। एक तरफ जहां अन्य दलों के प्रत्याशी अपने जनसंपर्क अभियान को ठीक से प्रारम्भ भी नही कर पाये है तो वहीं अपने असन्तुष्ट नेताओं को अपने साथ लाने में कामयाब रहे भाजपा प्रत्याशी ने अब अन्य प्रत्याशियों की तुलना में एक और कदम बढा दिया है।
प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस जहां अभी तक अपने सिम्बल को लेकर ही अपनों से जूझ रहा है जो वहीं सपा प्रत्याशी की जान को नया बवाल उभर आया है। बसपा और आप प्रत्याशी भी अभी तक अपने अभियान को गति नही दे सकें है। बतादें कि भाजपा का टिकट मांग रहे चेतन स्वरूप पाराशर, वीरेंद्र अग्रवाल, रविकांत गर्ग, मुकेश खण्डेलवाल, डीपी गोयल, नवीन मित्तल, सोहनलाल शर्मा आदि को लेकर चर्चाएं सामने आ रही थी कि उक्त भाजपाई पार्टी से उनको मेयर प्रत्याशी न बनाये जाने के चलते नाराज चल रहे है। इसकी जानकारी पाते ही भाजपा मेयर प्रत्याशी ने अपनों की नाराजगी दूर कर अपने जनसंपर्क अभियान में शामिल कर लिया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.