मथुरा पुलिस में फिर हुए बड़े स्तर पर तबादले, ईनामी अपराधियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टास्क टीम का गठन
मथुरा। नगर निकाय के चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व ही देर रात एसएसपी ने एक बार फिर तीन महिला उपनिरीक्षक सहित 21 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। पुलिस महकमे में एक पखवाड़ा के अंदर तीसरी बार पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने देर रात उपनिरीक्षक राजवीर सिंह को चौकी प्रभारी पलसो थाना गोवर्धन से चौकी प्रभारी जेल थाना सदर बाजार, विनोद कुमार प्रभारी अंगुली चिन्ह इकाई से चौकी प्रभारी पलसो थाना गोवर्धन, महिला उपनिरीक्षक कुमारी कंचन थाना हाईवे से चौकी प्रभारी ओमेक्स थाना वृंदावन, रितु चौकी प्रभारी जेल थाना सदर बाजार से चौकी प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी थाना गोवर्धन, लोकेश प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी थाना गोवर्धन से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक आदेश त्रिपाठी पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी नयती थाना जैत, नितिन तेवतिया चौकी प्रभारी नियति थाना जेल से पुलिस लाइन, मनोज कुमार चौकी प्रभारी ओमेक्स थाना वृंदावन से चौकी प्रभारी परखम थाना फरह, नरेश कुमार चौकी प्रभारी परखम थाना फरह से पुलिस लाइन, सुनील कुमार चौकी प्रभारी माइलस्टोन 131 थाना बलदेव से पुलिस लाइन, सुरेंद्र कुमार एसएसआई थाना हाईवे से चौकी प्रभारी माइलस्टोन 131 थाना बलदेव, धर्मेंद्र कुमार चौकी प्रभारी वृंदावन गेट थाना गोविंद नगर से चौकी प्रभारी मसानी थाना गोविंद नगर, अखिलेश कुमार अग्निहोत्री पेशी क्षेत्राधिकारी नगर से वाचक एसपी सिटी, अशोक कुमार चौकी प्रभारी मथुरा गेट थाना वृंदावन से थाना गोवर्धन किया गया है स्थानांतरण निरस्त कर अब एसएसआई थाना वृंदावन बनाया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक सतीश कुमार चौकी कस्बा प्रभारी थाना फरह से न्यायालय सुरक्षा, राहुल कुमार पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा थाना फरह, प्रमोद कुमार शर्मा थाना गोवर्धन से चौकी प्रभारी जाजम पट्टी थाना मगोर्रा, जितेंद्र कुमार चौकी प्रभारी जाजम पट्टी थाना मगोर्रा से थाना गोवर्धन, मोहित मलिक को पुलिस लाइन से प्रभारी अंगुली चिन्ह इकाई, राजवीर सिंह का यूपी 112 से थाना महावन किया गया स्थानांतरण निरस्त कर पुलिस लाइन भेजा है।

इसके अलावा एसएसपी ने इनामी अपराधियों को पकड़ने के लिए नवीन स्पेशल टास्क रिवाडेड टीम का गठन किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि जनपद में अपराधियों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अपराधी अपराध छोड़ दें वरना परिणाम भुगतने को तैयार रहें। जनपद में बेहतर पुलिसिंग कार्य के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्य कर रही पहले से गठित स्वाट, एसओजी टीम के बाद अब ईनामी अपराधियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टास्क टीम का गठन किया गया है। इस टीम का प्रभारी तेजतर्रार उपनिरीक्षक अजय वर्मा को दी गई है। एसएसपी ने टीम में सिपाही विशाल गौतम, सोनू भाटी, पवन भाटी, सुरेंद्र सिंह, रोहित कुमार की तैनाती की है। स्वाट टीम में योगेश कुमार, आशुतोष, प्रीत कुमार, राहुल बालियान और एसओजी टीम में गजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, पीतांबर राजपूत, अभिनय सोनू, दीपक कुमार की तैनाती की है। स्पेशल टीम के प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि जनपद के सभी थानों से फरार इनाम अपराधियों की सूची मांगी गई है जिससे फरार इनामी बदमाशों को क्षेत्रीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।