मथुरा। कई माह के लम्बे अंतराल के पश्चात हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त जिला जज आशीष गर्ग ने मथुरा आकर कार्यभार संभाल लिया है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरे पिता भी मथुरा में सी जे एम पद पर कार्य कर चुके और अब मुझे मथुरा के जिला जज के पद पर कार्य करने का अवसर मिला है जिसे में अपना सौभाग्य समझता हु।
ज्ञात रहे कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्टार जनरल महानिबंधक आशीष गर्ग को मथुरा का जिला जज बनाया गया है और यहाँ तैनात जिला जज राजीव भारती को इसी पद पर हाईकोर्ट में तैनाती मिली है।
जिला जज का चार्ज लेने के बाद आज जिले के न्यायिक अधिकारियों एवं सरकारी अधिवक्ताओं ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया
इस अवसर पर डीजीसी शिवराम सिंह तरकर, स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु, भीष्मदत्त तोमर, ब्रजेश कुंतल, मुकेश बाबू, हरेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा, राकेश चैधरी, चन्द्रभान सिंह, खडग सिंह छौंकर, रनवीर सिंह, अभिषेक कुमार, रामवीर यादव, भगत सिंह आर्य, नरेन्द्र कुमार शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, अविनीश उपाध्याय, राजू सिंह, हेमेन्द्र भारद्वाज, सुभाष चतुर्वेदी, मान सिंह, रवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.