मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन ने कर संग्रह के मामले में इतिहास बनाया है। विगत वर्ष की तुलना में करीब 62 फीसदी से अधिक की वसूली का रिकार्ड बनाने के साथ ही निगम की कर संग्रह टीम ने एक ही दिन में करीब दो करोड़ रूपये की धनराशि कर और करेत्तर मद में वसूल कर नया कीर्तिमान बनाया है। इसका पूरा पूरा श्रेय नगर आयुक्त अनुनय झा को जाता है जिन्होंने राजस्व वसूली के लिए निरंतर राजस्व टीम को दिशा निर्देश दिए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम के नेतृत्व में टीम द्वारा प्राप्त की गयी उपलब्धि से प्रभावित होकर नगर आयुक्त अनुनय झा ने आगामी वित्त वर्ष के लिए 40 करोड़ रू. की वसूली का लक्ष्य दिया है।
इस संबंध में श्री गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वित्त वर्ष में निगम को कर व करेत्तर मद में 15 करोड़ 43 लाख 26 हजार रू. का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस बार निगम की टीम को पार्षद और जन सामान्य का भरपूर सहयोग मिला जिसके चलते टीम ने इसे करीब 62 प्रतिशत बढाते हुए 22 करोड़ 22 लाख 68 हजार रूपये तक पहुंचा दिया है। इस दौरान केवल एक ही दिन में 31 मार्च को निगम को करीब दो करोड़ रू.की राजस्व प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि इस वित्त वर्ष में सरकारी संस्थानों से 30 लाख रू. तथा अन्य निजी संस्थानों से 35 लाख रू. की धनराशि प्राप्त हुई है।
इस वसूली के लिए कर कर अधीक्षक उम्मेद सिंह के अलावा रामेश्वर दयाल, हरिकृष्ण गुप्ता, इंस्पेक्टर जीशान, यादवेंद्र कुमार, संजय सरोज, मुकेश सिंह को जाता है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने टैक्स विभाग की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.