नई दिल्ली । दिल्ली, अहमदाबाद और पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में ग्राहकों और दुकानदारों को बाजार में अमूल बटर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अमूल क्रीम और घी की सप्लाई भी कम हुई है । यहां तक की ग्राॅसरी ऐप पर भी अमूल बटर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।
मार्केट में अमूल बटर की शॉर्टेज के कारण नकली अमूल मक्खन धड़ल्ले से बेचें जा रहे हैं। बता दें कि अमूल बटर की कमी की जानकारी सबसे पहले अहमदाबाद से मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में 20 से 25 दिनों से अमूल बटर बाजार में उपलब्ध नहीं है। उत्तर प्रदेश में 30-35% बटर की कमी देखी गई है। डिस्ट्रिब्यूटर्स का कहना है कि कि सप्लाई में कमी के कारण उन तक भी माल नहीं पहुंच पा रहा है। इतना ही नहीं इन दिनों अमूल क्रीम और घी की सप्लाई भी प्रभावित हुई हैं।
अमूल के अनुसार, दिवाली के दौरान बाजार में मक्खन की जबरदस्त डिमांड थी और प्रोडक्शन बड़े पैमाने पर नहीं हो सकी। इस वजह से अमूल बटर किल्लत हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ पशुओं में फैली लंपी बीमारी की वजह से भी असर पड़ा है। कंपनी के मुताबिक, बाजार में अमूल मक्खन की आपूर्ति और उपलब्धता 4-5 दिनों में पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।”