मथुरा। कल 1 नवंबर को गोपाष्टमी उत्सव होगा जिसमें प्रातः काल का गौचारण लीला पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर प्रात 10 बजे से सायं काल 4 बजे गली भीक चंद सेठ से ठाकुर जी गौ चराने के लिए गोपाल बाग पुराने बस स्टैंड पर जाएंगे और वहां से वापसी में एक भव्य शोभायात्रा के रूप में वापस आएंगे। अगले दिन 2 नवंबर को अक्षय नवमी की परिक्रमा और सायंकाल अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन सायं काल 7:00 बजे से विश्राम घाट पर होगा।
चतुर्वेद समाजवाडी में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने 3 नवंबर को कंस वध मेले का आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से होगा और जिसमें चतुर्वेदी समाज के बंधु दुबई, मुंबई, गुजरात, अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया मॉरीशस सभी जगह से आएंगे और उसकी तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है और 4 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के दिन पुण्यतिथि विश्राम घाट पर भव्य दीपदान का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कंस मेला चतुर्वेदी समाज का पारंपरिक और ऐतिहासिक मेला है और इस मेले में चतुर्वेदी बंधु जहां भी है पूरे विश्व में से इस दिन मथुरा आने की कोशिश करते हैं।
परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एड. ने मेले की व्यवस्थाओं को सेक्टरों में विभाजित किया है और 1 नवंबर गोपाष्टमी की जिम्मेदारी युवा समिति के संयोजक योगेश चतुर्वेदी बल्लू व आशीष चतुर्वेदी जो युवा समिति के इंचार्ज हैं उनको प्रातः काल रासलीला की जिम्मेदारी दी गई है।
शोभा यात्रा की जिम्मेदारी गोपाल चतुर्वेदी व नीरज चतुर्वेदी अमित चतुर्वेदी अनुज पाठक संजीव चतुर्वेदी को दी गई है।
इन सभी व्यवस्थाओं को मूर्त रूप देने के लिए परिषद के उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी अल्पाइन कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी उपाध्यक्ष मनोज पाठक नजर रखेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.