मथुरा। शहर में नव गठित क्लब रोटरी जासमिन द्वारा स्थानीय एक होटल में डांडिया उत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया जिसमें सभी सदस्यो और आमंत्रित अतिथियों द्वारा शानदार डांडिया थीम पर प्रस्तुतियाँ हुई। कार्यक्रम में मुंबई से आए हुए DJ ने कमाल कर दिखाया । अध्यक्ष रितु जिंदल और सचिव पूजा अग्रवाल ने बताया कि उनका प्रयस हैं क़ि सभी सदस्य समाजसेवा के साथ साथ भारतीय संस्कृति से भी पूरी तरह जुड़े रहे । कार्यक्रम के कोर्डिनेटर नीतू बंसल वंदना अग्रवाल अंशु अग्रवाल करिश्मा बंसल द्वारा आकर्षक संचालन किया गया। नवरात्रि के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम नयी ऊर्जा का संचार करते हैं।
मुख्य पदाधिकारी गौरी मित्तल कीर्ति अग्रवाल शिखा अग्रवाल डॉ. आरती गुप्ता कविता अग्रवाल पूजा अग्रवाल डॉ. प्रीति गोयल करिश्मा बेरीवाल रुचि अग्रवाल शिखा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.