अनुज सिंघल
फरह (मथुरा) दीनदयाल धाम में आयोजित मेले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ही वर्चुअल ग्रामीण विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद सभागार में मौजूद विभिन्न जनपदों से आए किसानों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है विगत 50 वर्षों से दीनदयाल धाम ग्राम में किसानों के विकास के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। यह कार्यक्रम देश के लिए एक ट्रेंड बना है भारत की कृषि व्यवस्था को आगे बढ़ाने है तो हमें प्रधानमंत्री के सपने और उनके संकल्पों के अनुरूप ग्राम विकास के साथ खेती करने वाले किसानों को भी उसी मजबूती के साथ कार्य करना होगा । सरकार भी पिछले 8 वर्षों में इसी दिशा पर कार्य कर रही है किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए अनेक कार्यक्रम देश में चल रहे हैं।

इसी संदर्भ में उन्होंने प्रदेश और देश में चल रही सभी योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराते हुए कहा कि सम्मान निधि के तहत प्रदेश के दो करोड़ सात लाख किसानों को डीवीडी के माध्यम से ₹6000 की धनराशि देकर लाभान्वित किया गया है। आगामी 5 वर्षों में खेती के लिए सिंचाई हेतु ट्यूबवेल के लिए बिजली या सोलर बिजली के माध्यम से कनेक्शन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लागत कम कर कम लागत में उत्पादन बढ़ाने की कार्य योजना पर सरकार कार्य कर रही है किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए सब्जी एवं फलों की प्रोसेसिंग प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जा रही है । मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मथुरा के कोसी कला के पास ही पेप्सीको के साथ मिलकर बड़ा प्रोजेक्ट बनाया गया है जिसमें किसानों के लाखों कुंटल आलू की खपत होगी और किसानों को लाभ होगा। आगामी 2 अक्टूबर को प्रदेश के सभी गांवों को हाई स्पीड इंटरनेट से कनेक्ट कर विकास की मुख्य धारा में शामिल करने का कार्य भी सरकार करने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा उन्हें प्रसन्नता है इस बार ब्रज में खूब बारिश हो रही है बारिश के कारण ना आ पाने पर उन्होंने खेद जताते हुए आस्वाशन दिया कि वह जल्द ही दीनदयाल धाम आएंगे। इससे पूर्व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रपट के आगे दीप प्रज्वलन कर मेले की विधिवत शुरुआत की।
इस दौरान सभा में मौजूद किसानों को बीज वितरित किए। कृषि मंत्री ने पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 5 किसानों को सोलर पंप और 2 किसानों को ट्रेक्टर की भेट किये गए। मेले की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से देखने के लिए जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के साथ जिले का सम्पूर्ण प्रसासन मेला स्थल पर मौजूद रहा। इस दौरान स्मृति महोत्सव के अध्यक्ष अशोक टेंटीवाल, महामंत्री कमल कौशिक एमएससी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, मंत्री रीना सिंह, मनीष अग्रवाल जगमोहन पाठक, राज दर्शन पचौरी, ब्लाक प्रमुख अनिल तरकर, राम पाठक, फरह चेयरमैन कृष्णकांत पचौरी शालिग्राम बटिया, पारस ठाकुर कृष्ण गोपाल आदि मौजूद थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.