मथुरा। गोकुल बैराज से आगरा की ओर यमुना जी का जल प्रवाह करने के पश्चात विश्राम घाट बंगाली घाट पर यमुना जी में सिल्ट निकल आने से व्याप्त गंदगी से श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचने की शिकायत मिलने पर नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीती रात्रि यमुना जी में पोकलेन और जेसीबी मशीन उतार कर सिल्ट निकलवाने का कार्य किया है। सिल्ट को ट्रैक्टर में भरकर अन्यत्र स्थान पर फिंकवा दिया गया है। सफाई कार्य में कई दर्जन कर्मचारियों ने सुबह तक सिल्ट निकालने-उठाने का कार्य किया। यमुना जी की पूजा अर्चना करने आये लोग आज का सुंदर दृश्य देखकर प्रसन्न चित्त नजर आये।
गोकुल बैराज के गेट खोलने से यमुना में जलस्तर कम होने के कारण नगर के पक्के घाटों (बंगालीघाट-स्वामीघाट-विश्रामघाट) की सीढीयों पर सिल्ट एकत्रित होने के कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को यमुना जल आचजन-पूजन एवं स्नान आदि में भारी असुविधा का सामना करना पड रहा था इसकी जानकारी स्थानीय नागरिकों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा नगर आयुक्त अनुनय झा को दी जिस पर उनके द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ विचार विर्मश करते हुए कार्य योजना तैयार की गयी।
नगर आयुक्त के निर्देश पर अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से बीती रात्रि 3 बजे तक यमुना जी के प्रमुख घाटों पर से सिल्ट को हटवाया गया। इस दौरान भारी बारिश में भी नगर निगम की टीम पूर्ण मुस्तैदी से जुटी रही।
नगर आयुक्त श्री झा ने बताया कि आगामी त्यौहारों देखते हुए यमुना घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहेगा। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की समस्या को ध्यान मे रखते हुए विशेष प्रयासों से घाटों की सफाई का कार्य पूर्ण करा लिया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.