क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भैंस बहोरा व्यवसाई समिति ने किया प्रदर्शन

मथुरा। शहर क्षेत्र की भैंस बहोरा व्यवसाई समिति द्वारा नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त को दिया ।
धरने में समिति के संयुक्त महामंत्री रामचंद्र खत्री ने कहा कि भैंस बहोरा व्यवसाई समिति की जो मांगे हैं वह बिल्कुल सही है नगर निगम को समिति द्वारा काफी बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नगर निगम को चेतावनी दी जाती है कि अगर 7 दिन में सुनवाई नहीं होगी तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। नगर वरिष्ठ मंत्री शशि भानु गर्ग ने बताया कि भैंस बहोरा के दोनों तरफ नाले खुले हुए है स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात्रि के समय में अंधकार रहता है। जर्जर सड़क को सीमेंटड तथा कूड़ा घर के तीन तरफ की चाहरदिवारी के साथ सुदामापुरी की टूटी सड़कें व पीने की पानी व्यवस्था होनी चाहिए।
नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी ने व्यापारी समाज सुनवाई नहीं होने पर धरना या प्रदर्शन करने को मजबूर होता है। इस अवसर पर मौके पर आये सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया कि सभी समस्याओ का शीघ्र निदान करा दिया जायेगा।
धरने में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री सुनील अग्रवाल उपाध्यक्ष गुरमुख दास गंगवानी मंत्री राजनारायण गोड़ संगठन मंत्री हेमंत अग्रवाल भगवान चतुर्वेदी संजीव अग्रवाल मनीष अग्रवाल कपिल शर्मा अनुराग पंकज चतुर्वेदी श्याम शर्मा मनीष अग्रवाल रवि रोहित चतुर्वेदी सचिन अग्रवाल गोविंद सैनी विशाल अग्रवाल बंटी अग्रवाल महेश खंडेलवाल विजेंद्र सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।