नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है।। भारतीय टीम में विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई है। रोहित शर्मा ही टीम की कमान संभालेंगे। केएल राहुल टीम के उपकप्तान होंगे। इसके अलावा दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह और आवेश खान टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे।
बीसीसीआई ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इस वजह से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारत ने 15 खिलाड़ियों के साथ तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रहने भी कहा है। इनमें श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल शामिल हैं।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, और आवेश खान।