मथुरा। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में श्रावण माह लगते ही चैन स्नैचर और जेब कतरे प्रतिदिन श्रद्धालुओं का अपना शिकार बना रहे है। मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी घटना रोकने में असमर्थ है। चोर उचक्कों का पूरा गिरोह मंदिर में मंगला आरती से लेकर शयन की आरती तक एक पखवाडे से प्रतिदिन चैन स्नैचिंग और जेब कटने की वारदात अंजाम दे रहा है। पुलिस रोज सीसीटीवी देखती है मगर अपराधियों को पकड़ नही पा रही है। शनिवार को दर्शन के दौरान अज्ञात लोगों ने मांट विधायक राजेश चौधरी की सास के गले से जंजीर पार कर दी। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया तो वही द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शनिवार की शाम द्वारकाधीश मंदिर मे सिविल लाइन निवासी मांट विधायक की सास श्रीमती कुसुम चौधरी अपनी परिचित सचीता भारद्वाज के साथ बाजार में खरीद दारी करने के लिए आई थी इस दौरान वह दर्शन करने द्वारकाधीश पहुंच गई।

मांट विधायक की सास कुसुम चौधरी और उनके साथ आई महिला सचिता भारद्वाज ने बताया कि हम दर्शन कर रहे थे तभी दो महिला और तीन पुरुष अचानक से आए उन्होंने कोहनी मारना शुरू कर दिया। उन्होंने गले पर हाथ मारा और चैन तोड़कर ले गए जबकि पेंडल जमीन पर ही गिर पड़ा इसी बीच दूसरी महिला के गले से जंजीर काटने का प्रयास किया लेकिन उन्हें जल्द ही इस बात का एहसास हो गया और उनकी जंजीर टूटने से बच गयी। इस दौरान महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गयी। मंदिर में लगातार जेब कटनी और चेन स्नेचिंग की घटना होने के बाद भी बंगाली घाट चौकी प्रभारी अनुज कुमार वारदातों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का कहना है कि भारी भीड़ होने के बाद भी चौकी प्रभारी दर्शन के दौरान मंदिर से गायब रहते हैं। मंदिर में चैन स्नैचिंग की घटना को दबाने के लिए वहां तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को उल्टा सीधा बोल कर मंदिर से भगा देते हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मंदिर में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सादा वर्दी में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे जिससे अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल होगी। इसके अलावा चोरी और चेन स्नेचिंग की घटना को गंभीरता से ना लेने पर कोतवाली प्रभारी, चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.