मथुरा। साइबर क्राइम अपराधियों ने मथुरा के एक वरिष्ठ चिकित्सक को करीब ₹3 लाख रु का चूना लगा दिया है। चिकित्सक की गलती इतनी हुई कि उन्होंने केवाईसी के लिए आने वाले अपडेट के लिंक को ओपन कर दिया। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से ₹299985 कटने का मैसेज आ गया जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस साइबर क्राइम से बचने के लिए लाख जागरूकता अभियान चला ले लेकिन लोगों की नासमझ और साइबर अपराधियों की होशियारी से लाखों रुपए के फ्रॉड मोबाइल फोन पर मेसेज के माध्यम से आए दिन हो रहे हैं। जालसाजी का शिकार अशिक्षित और गरीब तो दूर पढ़े लिखे समझदार लोग अधिक शिकार हो रहे है। ऐसा ही एक मामला मथुरा में घटित हुआ है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा संजीव यादव के होश उस समय उड़ गए जब उनके बैंक खाते से 299985 रुपए कटने का मैसेज आया। इसकी शिकायत तुरंत उन्होंने साइबर सेल के साथ साथ बैंक में भी की। जानकारी के अनुसार जिला क्षय रोग अधिकारी डा संजीव यादव मंगलवार दोपहर अपने कार्यालय में सरकारी कार्य निपटा रहे थे। इसी बीच एसबीआई योनो बैंक की केवाईसी अपडेट करने का कोई मैसेज मोबाइल फोन पर आया उन्होंने उस मैसेज को देखा । भेजे गए लिंक को देखने के लिए जैसे ही उन्होंने किलक किया उसके कुछ ही सेकंड में उनके खाते से 299000 कटने का मैसेज आ गया जिसे देख उनके होश उड़ गए । इन्होंने इसकी तुरंत शिकायत एसबीआई मुख्य शाखा बैंक मैनेजर से की। संबंधित अधिकारी को घटना के बारे में जानकारी दी और बैंक अधिकारी ने खाता चेक करके बताया कि आपके साथ साइबर ठगी हो गई है । इसकी शिकायत उन्होंने साइबर सेल से भी की है। बता दें इस प्रकार के ठगी के मामले पूर्व में भी आ चुके हैं जिसमे लोगों को गुमराह या लालच देकर उनके बैंक खाते से धनराशि निकल ली गई । पुलिस की साइबर सेल ने इस प्रकार के कई मामलों का निस्तारण कराकर पीड़ितों की धनराशि वापस कराई हैं।
पुलिस और रिजर्व बैंक बार बार अलग अलग माध्यमों से जानकारी देती रहती है यदि आपके मोबाइल फोन पर कोई मैसेज या लिंक आता है तो उस पर कोई रिस्पॉन्स न दें। लिंक को देखने हेतु कोई बटन न दबाए। कोई भी बैंक इस प्रकार का कोई मैसेज नही भेजता है। उसके बाबजूद लोग स्वंय को ठगो का शिकार होने देते है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.